{"_id":"5f3f6b9f1a1d3f6bd2090124","slug":"patient-died-in-brd-medical-college-due-to-ignored-by-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां दर्द से तड़पता रहा मरीज और लोगों ने फेर ली नजरें, पुलिस के पहुंचने से पहले शख्स ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां दर्द से तड़पता रहा मरीज और लोगों ने फेर ली नजरें, पुलिस के पहुंचने से पहले शख्स ने तोड़ा दम
Fri, 21 Aug 2020 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को मानवता तार-तार हो गई। पुरानी इमरजेंसी के सामने एक मरीज पेट पकड़कर छटपटाता रहा। उधर से डॉक्टर व कर्मचारी गुजरते रहे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची, मरीज प्रताप विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया। वह गुलरिहा इलाके के खुटहन खास गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
बता दें कि यहां बेहतर इलाज के लिए लोग मेडिकल कॉलेज बड़ी उम्मीद लिए जाते हैं, लेकिन जब मेडिकल कॉलेज परिसर में ही मौजूद किसी व्यक्ति का इलाज न हो सके तो सवाल लाजिमी है। गुरुवार को तड़पते व्यक्ति को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर में मरीज के सामने से ही लोग आते-जाते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। उसे इलाज के लिए किसी ने भर्ती नहीं कराया। शव के पास एक पीले रंग का झोला था, जिसमें मौजूद आधार कार्ड से उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव निवासी 46 वर्षीय प्रताप विश्वकर्मा के रूप में हुई। झोले में पासबुक व दवा की पुरानी पर्ची, सैनिटाइजर व एक बोतल पानी भी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
इस सिलसिले में प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार से बात की गई तो, उन्होंने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। साथ ही कहा कि सभी प्रकार के मरीजों के इलाज की व्यवस्था है। कोरोना संक्रमण के बीच चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ ईमानदारी से काम कर रहे हैं।