{"_id":"5eb38b559a30fe67dc19c7b8","slug":"patient-died-in-ambulance-during-returning-mumbai-to-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुबंई से लौट रहे थे एक ही परिवार के पांच लोग, एंबुलेंस में हुई युवक की मौत, कोरोना जांच के लिए भेजा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबंई से लौट रहे थे एक ही परिवार के पांच लोग, एंबुलेंस में हुई युवक की मौत, कोरोना जांच के लिए भेजा नमूना
Thu, 07 May 2020 09:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 May 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से एंबुलेंस से आ रहे 52 वर्षीय व्यक्ति की रास्ते में मौत हो गई। सहजनवां में एंबुलेंस को चेकिंग के लिए रोका गया तो इस बात की जानकारी हुई। एंबुलेंस में बैठे चार लोग शव को लेकर गांव जाना चाह रहे थे। लेकिन मुंबई के हॉटस्पाट होने के कारण एंबुलेंस से आए दो लोगों को गीडा स्थित डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन करा दिया गया। वहीं दो लोगों को शव के साथ जंगल कौड़िया के बढ़नी गांव जाने दिया गया।
डॉक्टरों की टीम ने मृतक के स्वाब (गले की लार) का नमूना जांच के लिए लिया। पुलिस टीम की मौजूदगी में गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव के साथ आए बाकी लोगों को भी गांव में क्वारंटीन करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बढ़नी का रहने वाला परिवार पांच मई को मुंबई से एंबुलेंस बुक कराकर चला था। रास्ते में बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि वे कई दिनों से बीमार थे। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर मृतक का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के अंतिम संस्कार के बाद मुंबई से साथ आए दो लोगों को गीडा में और अन्य दो लोगों और एंबुलेंस चालक को गांव में ही क्वारंटीन कराया गया है। सभी की जांच के लिए नमूना बृहस्पतिवार को लिया जाएगा।

क्वारंटीन सेंटर में बिगड़ी हालत, टीबी अस्पताल में शिफ्ट
चौरीचौरा के प्राथमिक विद्यालय में हैदराबाद, लखीमपुरखीरी और मुंबई से आए तीन लोगों की तबीयत अचानक बुधवार को बिगड़ गई। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल डॉक्टरों को दी। सूचना पर पहुंचे डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें 100 बेड के टीबी अस्पताल में शिफ्ट कराया। तीनों की जांच के लिए नमूना बृहस्पतिवार को लिया जाएगा।