{"_id":"5e74c8068ebc3e72b02430ef","slug":"passengers-keep-distance-while-taking-ticket-in-gorakhpur-railway-station-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, टिकट लेते समय यात्री रखेंगे एक मीटर की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, टिकट लेते समय यात्री रखेंगे एक मीटर की दूरी
Sat, 21 Mar 2020 02:07 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
काउंटर के सामने लगाई गई मार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे टिकट लेने वालों को अब लाइन में एक मीटर के फासले पर खड़ा होना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन आने पर इसे सख्ती से लागू किया गया है। आरक्षण केंद्र और जनरल काउंटर पर इसे चेक करने के लिए स्टाफ की तैनाती भी की गई है। गोरखपुर स्टेशन पर शुक्रवार को यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। टिकट काउंटर पर एक-एक मीटर की दूरी पर मार्किंग कराई गई है। यात्री को निर्धारित जगह पर ही खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी होगी। इस बारे में रेलकर्मी यात्रियों को बता भी रहे हैं। इसके अलावा ट्रेनों की सीटों, रेलिंग रॉड को भी सेनिटाइज कराया जा रहा है। लिफ्ट के बटन, एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियों) को भी हर तीन घंटे के अंतराल पर सेनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी प्रशिक्षण केंद्र किए गए बंद
पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रशिक्षण केंद्रों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन ने सभी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर तत्काल सभी केंद्रों को बंद करने को कहा है जिसके बाद अब सभी प्रशिक्षुओं को वापस घर भेजा जा रहा है।