फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pashu taskar truck in accident

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागे तस्कर, आठ गोवंश की मौत

Wed, 03 Feb 2021 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
pashu taskar truck in accident
हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागे तस्कर, आठ गोवंश की मौत
विज्ञापन

सिकरीगंज (गोरखपुर)। इलाके के महदेवा बाजार के पास मंगलवार सुबह नौ बजे कोहरे की वजह से एक ट्रक की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ट्रक में 17 गोवंश को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
हादसे के बाद ट्रक सवार तस्कर फरार हो गए। मौके पर पशु चिकित्सक बुलाए गए, मगर तब तक आठ गोवंश की मौत हो चुकी थी। घायल अन्य गोवंश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि चालक ने धान लादने की बात बताई थी। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। देर शाम थानेदार की तहरीर पर ट्रक मालिक, चालक और अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर गई और ट्रक को लेकर थाने पर आई। ट्रक में गोवंश को बड़ी क्रूरता के साथ पैर बांधकर ठूंसा गया था। पशुओं को नशे का इंजेक्शन भी दिया गया था, जिससे वे ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। कुल 17 गोवंश में से आठ की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में पता चला कि मृत हुईं दो गाय गर्भवती भी थीं। मृत सभी गोवंश को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। बाकी बचे गोवंश को हरिहरपुर गोशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक आजमगढ़ जिले के अतरौला ग्राम निवासी नितिन सिंह के नाम से है। ट्रक मालिक से पुलिस ने फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि जौनपुर निवासी चालक सलमान ने बीते 30 जनवरी को धान लादकर गोरखपुर स्थित राइस मिल जाने की बात बताई थी। उसके साथ व्यापारी संजय जायसवाल भी था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed