फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   parents faces happy after getting allotment letter

आरटीई: आवंटन पत्र पाकर, खिले अभिभावकों के चेहरे

Sat, 04 Jul 2020 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
parents faces happy after getting allotment letter
गोरखपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के प्राइवेट स्कूल में मुफ्त दाखिले का सपना अब साकार हो सकेगा। दो दिन की लेटलतीफी के बाद आखिरकार शुक्रवार से नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आवंटन पत्र के वितरण का सिलसिला शुरू हो गया। कर्मचारियों ने सुबह दस से शाम छह बजे तक काउंटर से आवंटन पत्र बांटे। इसे हासिल करने के बाद अभिभावकों के चेहरे पर खुशी दिखी। कहा कि आधी जंग जीत ली है। अब फोकस 10 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कराने पर है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जरूरतमंदों के बच्चों को जिले के प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त प्रवेश का मौका दिया जाता है। इन बच्चों की फीस शासन की ओर से स्कूल प्रबंधन को दी जाती है। शासन के निर्देेश पर प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा दो जून को समाप्त हुई, जिसके लिए 2368 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

आठ जून को लॉटरी के माध्यम से 1527 अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन किया गया। इन लाभार्थियों को एक जुलाई से आवंटन पत्र का वितरण किया जाना था, मगर तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं। नगर शिक्षा अधिकारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को अपनी मौजूूदगी में तय समय से आवंटन पत्र का वितरण सुनिश्चित कराया। कहा कि वितरण शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed