फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   parali

धान की पराली जलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

Fri, 03 Sep 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
parali
धान की पराली जलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
विज्ञापन

तहसील स्तर पर हुआ उड़न दस्ता टीम का गठन, अफसर नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। धान की पराली जलाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी निगरानी के डीएम ने तहसील स्तर पर उड़नदस्ता टीम का गठन किया है। टीम में संबंधित तहसील के एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व एडीओ कृषि को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि किसी भी स्थिति में धान की पराली एवं अन्य कृषि अपशिष्ट न जलें। इसके लिए प्रत्येक तहसील एवं विकास खंड के समस्त लेखपाल एवं ग्राम प्रधान को सम्मिलित करते हुए व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाए।
विज्ञापन

यदि उस क्षेत्र में कहीं भी फसल अवशेष जलने की घटना होती है, तो संबंधित लेखपाल एवं ग्राम प्रधान का व्हाट्स एप ग्रुप व दूरभाष के माध्यम से संबंधित तहसील स्तर पर तत्काल इसकी सूचना देंगे। पराली जलने की घटना सामने आने पर क्षतिपूर्ति की वसूली एवं पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरुद्ध अर्थदंड लगाया जाए। तहसील स्तर पर गठित उड़न दस्ते का दायित्व होगा कि धान कटने के समय से लेकर रबी में गेहूं की बुआई तक प्रतिदिन फसल अवशेष जलाने की घटनाओं एवं इसकी रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की सूचना अनिवार्य रूप से जनपद स्तर पर गठित सेल को देंगे। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) इन-सीटू मैनेजमेंट के लिए नियमानुसार अनुमन्य कृषि यंत्रों का प्रचार-प्रसार एवं उपलब्ध इन-सीटू के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed