{"_id":"6a6677884e0f2ccce8058eba","slug":"panic-among-employees-following-the-third-incident-in-two-months-at-kaua-bagh-railway-colony-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1398216-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंदिर गए रेलकर्मी के घर चोरी, गहने और 80 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंदिर गए रेलकर्मी के घर चोरी, गहने और 80 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
- कौआबाग रेलवे कॉलोनी में दो माह में तीसरी वारदात से कर्मचारियों में दहशत
- बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने तोड़ा ताला
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र की कौआबाग रेलवे कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े एक रेलकर्मी के बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने गए रेलकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने, चांदी व हीरे के गहनों के साथ 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
कौआबाग रेलवे कॉलोनी निवासी रेलकर्मी राकेश सिंह रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार के साथ मानीराम स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने गए थे। शाम को जब वह लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजा खुला था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। राकेश सिंह ने अंदर जाकर जांच की तो अलमारी से गहने और नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की रही है।
रेलवे कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कर्मचारियों और उनके परिवारों में चिंता बढ़ गई है। पिछले दो माह के भीतर कॉलोनी में चोरी की यह तीसरी वारदात बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर बंद पड़े आवासों को निशाना बना रहे हैं लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है।