{"_id":"609a95785a8a7e60ed7b4660","slug":"pandeyhata-outpost-incharge-suspend-due-to-assaulted-imam-near-gorakhpur-mosque","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बवाल: मस्जिद के पास इमाम से चौकी इंचार्ज ने की मारपीट, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बवाल: मस्जिद के पास इमाम से चौकी इंचार्ज ने की मारपीट, सस्पेंड
Tue, 11 May 2021 08:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 May 2021 08:14 PM IST
सार
भीड़ ने पुलिस को दौड़ाकर पकड़ा, एसपी सिटी और सीओ कोतवाली के जाने पर संभाला मामला। चौकी इंचार्ज बोले, भीड़ होने पर गए थे लॉकडाउन का पालन कराने, इमाम का अरोप मारपीट कर ताना पिस्टल।
विज्ञापन
गोरखपुर में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर नई मस्जिद के पास मंगलवार की दोपहर में भीड़ देखकर गए पांडेयहाता चौकी इंचार्ज और इमाम के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज ने सिपाही के साथ मिलकर इमाम की पिटाई कर दी और कुर्ता फाड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग एकजुट होकर पुलिस पर हमलावर हो गए और चौकी इंचार्ज, सिपाही को दौड़ाकर पकड़ लिए। मारपीट का भी आरोप है।
घटना की सूचना पाते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कोतवाली वीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने भीड़ को समझाया और मामले को शांत करा दिया। उधर, सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज अरुण सिंह को सस्पेंड कर विभागीय जांच का आदेश दिया है। एहतियातन तुर्कमानपुर और उससे सटे इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर 2.45 बजे के करीब तुर्कमानपुर नई मस्जिद में भीड़ जुटने की सूचना पर पांडेयहाता चौकी इंचार्ज अरुण सिंह पहुंच गए थे। लॉकडाउन पालन कराने को लेकर इमाम मोहम्मद हाशिम से पुलिस की नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए चौकी इंचार्ज ने सिपाही के साथ मिलकर इमाम की पिटाई शुरू कर दी और कुर्ता फाड़ दिया। यह बात मोहल्ले में आग की तरह फैल गई और भीड़ एकत्र हो गई।

भीड़ ने पुलिस वालों को दौड़ा लिया और पकड़कर बंधक बना लिया। मस्जिद में बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र होने लगी थी। जुटी भीड़ चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सोनम कुमार, एसडीएम सिटी व सीओ कोतवाली शहर क्षेत्र के सभी थानेदार व पीएसी के साथ तुर्कमानपुर पहुंचे थे। वहां से चौकी इंचार्ज को हटाया गया फिर सीओ कोतवाली वीपी सिंह स्थानीय सभ्रांत लोगों के साथ मस्जिद में पहुंचे। इमाम से घटना की जानकारी लेने के बाद चौकी प्रभारी पर कार्रवाई कराने का भरोसा देकर प्रदर्शन खत्म कराया। शाम में सीओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर दी गई।
इमाम मोहम्मद हाशिम ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए है। सीओ कोतवाली आए थे और उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिया है। मेरी पिटाई कर पुलिस मुख्यमंत्री को बदनाम करना चाहती है। उनके शहर में इस तरह की कार्रवाई करके पुलिस ऐसा ही संदेश देना चाहती है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

आरोपी चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मस्जिद में भीड़ जुटी थी। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गए थे। इमाम से निवेदन किया गया तो वह जोर जोर से शोर मचाने लगे और भीड़ एकत्र हो गई। मारपीट की बात पूरी तरह से गलत है। खुद भीड़ ने मेरे साथ बदसलूकी की है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि प्रथम दृष्टया चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई है। चौकी इंचार्ज को समझदारी से बात को समझाना चाहिए था मगर ऐसा नहीं हुआ जिस वजह से बात बढ़ी। समय रहते पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। सीओ कोतवाली की रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। ऐसी क्या गलती पुलिस ने की जिस वजह से ऐसे हालात हुए इसकी जांच कराई जाएगी। एसपी सिटी और सीओ जांच कर रिपोर्ट देंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।