{"_id":"5f6124538ebc3efbb57570d9","slug":"panchayat-chunaw-gorakhpur-city-news-gkp3657051160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: एक अक्तूबर से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान, ऑनलाइन वोटर बनने का भी मिलेगा विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: एक अक्तूबर से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान, ऑनलाइन वोटर बनने का भी मिलेगा विकल्प
Wed, 16 Sep 2020 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान मतदाता बनने के साथ ही वोटर लिस्ट की खामियां भी दुरुस्त की जाएंगी। ऑनलाइन वोटर बनने का भी विकल्प मिलेगा।
गोरखपुर जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) के मुताबिक, 29 दिसंबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तय है। पंचायतों की मतदाता सूची में करीब 28.50 लाख वोटर हैं। पंचायत चुनाव से पहले यह संख्या 30 लाख पहुंच जाने की उम्मीद है।
दरअसल, कोरोना संकट की वजह से दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, गुजरात आदि शहरों से बड़ी संख्या में लौटे प्रवासी मजदूरों में भी तमाम ऐसे हैं, जो अभी तक वोटर नहीं हैं। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
पिछली बार प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1354 पंचायतों में चुनाव हुआ था, जबकि इस बार 1307 में ही होगा। 45 पंचायतें नगर निगम में शामिल हो गई हैं, जबकि दो पंचायतों का उनवल के नगर पंचायत बनने से विलय हो गया।
दावेदार छह महीने से कर रहे तैयारी
निर्वाचन आयोग अब, मगर दावेदार छह महीने पहले से ही गांवों में छूटे हुए लोगों को वोटर बनवाने की कसरत कर रहे हैं। इस साल या जनवरी 2021 में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं की भी सूची तैयार की जा रही है। दावेदार उन्हें भरोसा दिलाते घूम रहे हैं कि वोटर बनाने के लिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। सारी जिम्मेदारी हमारी है।