फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panacea and Shahi Global Hospital will treat corona positive

गोरखपुर में बस दो अस्पताल कर सकेंगे कोरोना संक्रमित का इलाज, मरीजों को खुद ही देना होगा खर्चा

Sun, 24 May 2020 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Panacea and Shahi Global Hospital will treat corona positive
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर शहर के दो निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की मंजूरी दी है। इन दोनों अस्पतालों में पनेसिया और शाही ग्लोबल हॉस्पिटल शामिल किए गए हैं। अस्पताल में कोरोना की जांच से लेकर उसके इलाज पर होने वाले खर्च को मरीजों को देना होगा।

विज्ञापन


जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। सरकारी अस्पतालों के अलावा अब निजी अस्पताल में भी मरीज अपना इलाज शुल्क देकर करा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिन दो अस्पतालों को अनुमति मिली है। वहां कोई भी मरीज अपनी जांच कराने के साथ इलाज करा सकता हैं। इसका खर्च मरीजों को खुद वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

25 डेंटल क्लीनिक को मिली इलाज की मंजूरी

गोरखपुर में दांत के मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 25 डेंटल क्लीनिक को इमरजेंसी में इलाज की मंजूरी दे दी है। लॉकडाउन-चार में यह सुविधा 31 मई तक के लिए दी गई है।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी में इलाज की मंजूरी डेंटल क्लीनिक को दी गई है। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन हर हाल में करना होगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो अनुमति निरस्त कर दी जाएगी।

 बताया कि यह अनुमति अभी 31 मई तक दी गई है। आगे शासन की ओर से लॉकडाउन को लेकर जो निर्णय होगा, उसी अनुसार फैसला किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed