फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Paint worker attacked for demanding wages, FIR against nine

Gorakhpur News: मजदूरी मांगने पर पेंट कारीगर पर हमला, नौ पर प्राथमिकी

Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Paint worker attacked for demanding wages, FIR against nine
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के अटल नगर वार्ड नंबर 12 में मजदूरी मांगने गए एक पेंट कारीगर पर हॉकी और लाठी-डंडों से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित अनिल भारती ने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी को वह बाल बुजुर्ग निवासी गौतम के पास पेंट के काम की मजदूरी मांगने गया था। आरोप है कि गौतम ने सूरज जोसफ और आयुष जोसफ को बुला लिया। इनके साथ आठ-नौ अन्य लोग भी हॉकी और लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर अनिल पर हमला कर दिया। इसी दौरान गौतम ने हॉकी से अनिल के सिर के पीछे जोरदार वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौतम, सूरज जोसफ, आयुष जोसफ सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed