फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PAC team became champion, Gorakhpur team won in women's category

Gorakhpur News: पीएसी की टीम बनी चैंपियन, महिला वर्ग में गोरखपुर की टीम ने मारी बाजी

Wed, 13 Dec 2023 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
PAC team became champion, Gorakhpur team won in women's category
- 40वीं वार्षिक पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

- बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में चल रही 40वीं पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पश्चिम जोन पीएसी की टीम चैंपियन रही। वहीं महिला वर्ग में गोरखपुर जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
9 दिसंबर से मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में चार दिवसीय 40वीं वार्षिक पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेली, आगरा, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ जोन, पीएसी के तीनों जोन और रेडियो जोन, जीआरपी जोन की टीमों ने भाग लिया। जिसमें 247 महिला पुरुष पुलिस खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार दिन चली प्रतियोगिता में बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन की टीम चैंपियन बनी। जबकि पीएसी मध्य जोन की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में गोरखपुर जोन की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कानपुर जोन की टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरुष व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन के विनय पांडेय पहले स्थान पर रहे। कानपुर जोन के हर्ष टकले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोरखपुर जोन की नंदनी यादव ने प्रथम और कानपुर जोन की आरती पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता, उपविजेता टीमों, खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने ट्राॅफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीआईजी मुनिराज, एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी अतुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र गंगवार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, मंडलीय ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक, कोच आसिफ सिद्दकी, मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




एसएसपी, डीआईजी और एसपी ने भी जीते मेडल
राजपत्रित प्रतियोगिता में ओपन सिंगल में राजकुमार सिंह पहले, तेजवीर सिंह दूसरे और डीआईजी मुनिराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन डबल्स में अभिषेक यादव और अभयनाथ मिश्रा ने पहला और डीआईजी मुनिराज और राजकुमार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। एसएसपी हेमराज मीना और एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार तीसरे स्थान पर रहे। 50 से अधिक आयु वर्ग के सिंगल में तेजवीर सिंह ने पहला, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने दूसरा और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed