फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PAC sent to Gorakhpur by converting CO into a constable

Gorakhpur News: महिला संग होटल में पकडे गए थे सीओ, अब सिपाही बनेंगे या लेंगे छुट्टी; चर्चा का विषय

Mon, 24 Jun 2024 01:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
PAC sent to Gorakhpur by converting CO into a constable
कृपाशंकर कन्नोजिया( फाइल फोटो) - फोटो : एक्स

उन्नाव के सीओ बीघापुर के पद पर तैनात रहे प्रमोटी पीपीएस कृपाशंकर कन्नोजिया को पीएसी में सिपाही के उनके मूल पद वापस भेज दिया गया है। तीन साल पहले कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े जाने के आरोप में जांच के बाद उन्हें निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


डीजी प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को उन्हें गोरखपुर की 26वीं वाहिनी पीएसी में वापस सिपाही बना दिया गया। अभी तक वह पदभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह अस्वस्थ होने का हवाला देकर छुट्टी पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


पीएसी कमांडेंट आनंद कुमार ने बताया कि कृपाशंकर की एक साल और नौकरी बची है। वह अगस्त 2025 में सेवानिवृत होंगे। शासन से आदेश के बाद उन्हें उनके मूल पद आरक्षी पर डिमोट कर दिया गया है। उनकी भर्ती पीएसी में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। इसके बाद प्रमोशन से कंपनी कमांडर बने। फिर प्रमोशन मिली और वह सीओ बन गए। उनकी पहली पोस्टिंग बीघापुर उन्नाव हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चर्चा में आए कृपाशंकर का एक घर देवरिया में है। उन्होंने गोरखपुर के पादरी बाजार में भी घर बनवाया है। जहां पर वह परिवार के साथ रहते हैं। छुट्टी लेकर वह अभी कुछ दिन और नौकरी से दूरी बनाए रखेंगे। वहीं, कई लोगों का यह भी कहना है कि वह वीआरएस भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed