{"_id":"616e970b21dea25d50069f71","slug":"overturned-trolley-one-killed-13-injured-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: बारावफात के दौरान पलटी ट्रॉली एक की मौत, 13 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: बारावफात के दौरान पलटी ट्रॉली एक की मौत, 13 जख्मी
Tue, 19 Oct 2021 03:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Oct 2021 03:29 PM IST
सार
वही गंभीर हाल में 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष अन्य का इलाज इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के बलुआ चौराहे के पास मंगलवार को बारावफात जुलूस में जाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में 13 लोग जख्मी हो गए, जबकि एक बालिका की मौत हो गई। गंभीर हाल में 6 लोगों को इटवा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा रहा है कि इटवा थाना क्षेत्र के मंगलवार को बारहवफात का जुलूस निकला था। इटावा कस्बे से होते हुए बिस्कोहर की ओर जा रहा था। वह बलुआ चौराहे पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार 14 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान एक नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। उसका नाम आफरीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वही गंभीर हाल में 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष अन्य का इलाज इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक बच्ची की मौत हो गई, अन्य का इलाज चल रहा है।