फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Out-of-control bike hits tree; one youth dies, another critically injured

Gorakhpur News: हादसे में घायल दो और युवकों की मौत, तीन का चल रहा इलाज

Thu, 22 Oct 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control bike hits tree; one youth dies, another critically injured
कसया के रामाभार पुल से 400 मीटर आगे पेड़ से देर रात टकराई थी कार
विज्ञापन

कार में सवार थे सात युवक, दो की दुर्घटना के दौरान मौके पर हो गई थी मौत
सपहा (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से करीब 400 मीटर आगे पेड़ से एक कार टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई थी। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को इलाज के दौरान दो और युवकों ने दम तोड़ दिया। शेष तीनों युवकों का इलाज जारी है। घटना स्थल पर मंगलवार को पहुंचे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने टेक्निकल टीम से जांच कराने का निर्देश दिया।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया रति गांव निवासी नितेश प्रसाद (22), प्रदीप प्रसाद (23), अंकित प्रसाद (23), देउरवा गांव निवासी अंकित यादव (24), अंकित यादव (25), गढ़रामपुर निवासी आदित्य कन्नौजिया (18), इसी गांव के संजीव शर्मा (25) कुशीनगर जिले के कसया मेला घूमने सोमवार को अपनी कार से आए थे। मेला घूमने के बाद देर रात को युवक कार से घर लौट रहे थे। नितेश कार चला रहा था।
विज्ञापन

अभी वह रामाभार पुल से आगे बढ़े थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें कार में सवार नितेश कुमार व प्रदीप कुमार की मौके पर मौत हो गई। घायल पांच युवकों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान अस्पताल में आदित्य कन्नौजिया, संजीव शर्मा ने दम तोड़ दिया बाकी तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद टेक्निकल टीम दुर्घटना की वजह तलाशने में जुटी है। दुर्घटनास्थल देखने से प्रतीत हो रहा है कि कार की गति बहुत तेज रही होगी। कारण कि पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया है और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। चारों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर इन युवकों के गांव के लोगों व रिश्तेदार, परिजन की भीड़ जमी रही।

वर्जन
दुर्घटना के कारणों की जांच टेक्निकल टीम कर रही है। हादसे में चार युवकों की मौत अभी तक हुई है, तीन का इलाज चल रहा है। युवकों के परिजन ने बताया कि कुशीनगर से मेला घूमकर युवक घर लौट रहे थे।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed