{"_id":"6315c0862e15041611769104","slug":"organization-director-arrested-for-forgery-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जालसाजी के आरोप में संस्था संचालक गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जालसाजी के आरोप में संस्था संचालक गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी
Mon, 05 Sep 2022 02:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:55 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि 15 फरवरी को आशुतोष ने बताया था कि स्काईलाइन संस्था के श्रीधर चौहान, विशाल व अन्य ने तीस लोगों से रुपये वसूले हैं। ये लोग विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर जालसाजी करते हैं।
विज्ञापन
जालसाज गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के एमएमएमयूटी के पास फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने के आरोप में स्काईलाइन संस्था के संचालक श्रीधर चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने आरोपी को रानीडीहा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ बीते 15 फरवरी को रुद्रपुर देवरिया निवासी आशुतोष कुमार ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि 15 फरवरी को आशुतोष ने बताया था कि स्काईलाइन संस्था के श्रीधर चौहान, विशाल व अन्य ने तीस लोगों से रुपये वसूले हैं। ये लोग विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर जालसाजी करते हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी थी। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने जानकारी दी कि बेरोजगार होने की वजह से वह नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात विशाल से हुई। उसने ही जालसाजी का तरीका बताया था।