फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Order of posting of selected candidates of railway recruitment first in NER

UP news: रेलवे भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती का आदेश एनईआर में सबसे पहले, ग्रुप बी की हुई थी परीक्षा

Thu, 29 Dec 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Dec 2022 10:14 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छह विभागों के लिए लगभग 1,200 उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शमिल हुए थे। इनकी लिखित परीक्षा 20 नवंबर 2022 को आयोजित की गई तथा सभी विभागों के चयनित उम्मीदवारों का पैनल 19 दिसंबर तक जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
Order of posting of selected candidates of railway recruitment first in NER
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

राष्ट्रीय रेल अकादमी, बडोदरा द्वारा विभिन्न विभागों के ग्रुप-बी के 30 प्रतिशत पदों पर हुई विभागीय परीक्षा तथा कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा में पूर्वोत्तर रेलवे ने सबसे पहले चयनित उम्मीदवारों का पैनल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छह विभागों के लिए लगभग 1,200 उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शमिल हुए थे। इनकी लिखित परीक्षा 20 नवंबर 2022 को आयोजित की गई तथा सभी विभागों के चयनित उम्मीदवारों का पैनल 19 दिसंबर तक जारी कर दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों के लिए पदस्थापना आदेश भी 20 दिसंबर तक जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


ऐसा करने वालों में पूर्वोत्तर रेलवे, संपूर्ण भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के ग्रुप-बी के 70 प्रतिशत पदों का चयन रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई समय-सीमा के अंदर कराया गया। आगामी वर्ष 2023-24 में होने वाली ग्रुप-बी के 70 प्रतिशत कोटे के अंतर्गत रिक्तियों का विभागीय मूल्यांकन करके सभी विभागों को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 खिलाड़ियों की हुई नियुक्ति
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन में खेलकूद कोटा के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 21 खिलाड़ियों की नियुक्ति की गई। जबकि, वर्ष 2022-23 के लिए विज्ञापन के माध्यम से 21 पदों, सांस्कृतिक कोटा के अंतर्गत 02 पदों तथा स्काउट कोटा के लिए 11 पदों पर भर्ती के लिए 10 दिसंबर 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्ष 2022 में अभी तक सेवा के दौरान मृत 287 कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed