{"_id":"62b14a9de87e2c2bc762dd04","slug":"opposition-to-agneepath-scheme-continues-today-eight-trains-including-tiger-ltt-canceled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme Protest: अग्निपथ योजना का विरोध जारी, आज बाघ, एलटीटी समेत आठ ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath Scheme Protest: अग्निपथ योजना का विरोध जारी, आज बाघ, एलटीटी समेत आठ ट्रेनें निरस्त
Tue, 21 Jun 2022 10:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:05 AM IST
सार
ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दो से तीन महीने पहले काफी मशक्कत से उन्हें कंफर्म टिकट मिला था और अब ट्रेन के निरस्त होने से उनकी यात्रा फंस गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अग्निपथ योजना लागू किए जाने के विरोध में हो रहे धरना-प्रदर्शन के चलते ट्रेनों का संचलन सोमवार को भी प्रभावित रहा। एहतिहात के तौर पर 94 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। मंगलवार को भी बाघ एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा गोरखपुर की 13 पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दो से तीन महीने पहले काफी मशक्कत से उन्हें कंफर्म टिकट मिला था और अब ट्रेन के निरस्त होने से उनकी यात्रा फंस गई है। सोमवार को पूछताछ केंद्र पर अपनी ट्रेन की जानकारी के लिए लोग परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कत हिल स्टेशन पर घूमने वालों को हुई। काठगोदाम-हावड़ा वाया गोरखपुर बाघ एक्सप्रेस के निरस्त रहने से सैकड़ों यात्री काठगोदाम में ही फंस गए हैं। वहीं, जम्मू की ट्रेनें निरस्त होने से यात्री दिल्ली पहुंच रहे हैं और वहां से बस से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आज व कल ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 21 जून, 2022
- 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 21 एवं 22 जून, 2022
- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 21 जून, 2022
- 15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 21 जून, 2022
- 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जून, 2022
- 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 21 जून, 2022
- 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 जून, 2022
- 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 21 जून, 2022
आज ये पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी
- 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05142 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05095 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05141 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05153 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।