{"_id":"624e999f4202c22cc40a0e5e","slug":"only-vaccine-will-save-amar-ujala-campaign-75-children-got-anti-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान टीका ही बचाएगा: 75 बच्चों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका, लगातार दूसरे दिन भी मिला कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान टीका ही बचाएगा: 75 बच्चों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका, लगातार दूसरे दिन भी मिला कोरोना मरीज
Thu, 07 Apr 2022 01:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर सहारा इस्टेट परिसर में बृहस्पतिवार को भी बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 12 से 14 वर्ष के 75 बच्चों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. शालिनी त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, प्रतिमा त्रिपाठी व विनय कुमार ने एक-एक करके बच्चों का टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
इस मौके पर सहारा स्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, सचिव मनजीत सिंह, एसवी सिंह, संजोग सिंह, मीडिया प्रभारी त्रिभुवन सिंह, शंभूनाथ राय, हरिशंकर सिंह, राजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी मिला कोरोना मरीज
गोरखपुर जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति मिला। इससे पूर्व मंगलवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। दोनों दिन संक्रमित मिले व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र के हैं। उधर, बीते 24 घंटे में एक संक्रमित ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन