फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only 470 applied for Haj in Gorakhpur-Basti division

Gorakhpur News: गोरखपुर-बस्ती मंडल में सिर्फ 470 ने किया हज के लिए आवेदन

Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Only 470 applied for Haj in Gorakhpur-Basti division
इससे पहले हज यात्रा पर गए थे 1,577 लोग, आवेदन कम होने से बढ़ाई गई है तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या हर साल कम होती जा रही है। इस वर्ष भी गोरखपुर-बस्ती मंडल से अबतक सिर्फ 470 लोगों ने ही आवेदन किया है। कम आवेदन के कारण उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी ने आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया है।
पिछले वर्ष हज यात्रा पर गोरखपुर-बस्ती मंडल से 1577 लोग गए थे। इसमें गोरखपुर के 332, महराजगंज के 169, देवरिया के 73, कुशीनगर के 91, बस्ती के 155, संतकबीरनगर के 292 व सिद्धार्थनगर के 465 लोग शामिल थे।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक हज यात्री सिद्धार्थनगर व सबसे कम हज यात्री देवरिया जिले से थे। इस बार गोरखपुर से 119, महाराजगंज से 62, देवरिया से 42, कुशीनगर से 35, बस्ती से 42, सिद्धार्थनगर से 106 और संतकबीर नगर से सिर्फ 64 आवेदन ही हुए हैं। उप्र राज्य हज समिति ने कम आवेदन पर नाराजगी जताई है और जिम्मेदारों को आवेदन स्थल पर सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed