{"_id":"60e82fdb8ebc3e0a3609258d","slug":"online-employment-reached-home-of-migrant-labourers-during-lockdown-due-to-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोविड काल में सरकार की पहल: प्रवासी मजदूरों के घर ऑनलाइन पहुंचा रोजगार, फिर शुरू हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड काल में सरकार की पहल: प्रवासी मजदूरों के घर ऑनलाइन पहुंचा रोजगार, फिर शुरू हुआ पंजीकरण
Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
सार
कोविड काल में सरकार की पहल पर लाभान्वित हुए प्रवासी मजदूर। क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय की मुहिम ने लाई रंग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र, नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से काफी संख्या में लौटने वाले गोरखपुर मंडल के 1,09,258 हुनरमंदों को सेवा मित्र एप के माध्यम से रोजगार का अवसर सरकार ने उपलब्ध कराया है। सीएम की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मंडल के प्लंबर, इलेक्ट्रिीशियन, राज मिस्त्री, बिजली मिस्त्री सहित 3,45,494 प्रवासी मजदूरों ने एप पर पंजीकरण कराया था।
रोजगार देने के मामले में गोरखपुर जनपद मंडल में पहले पायदान पर है। जहां 11,84,662 प्रवासी मजदूरों ने पंजीकरण कराया था, एप की मदद से 4,91,166 प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाया गया। जबकि महाराजगंज जिला सबसे पीछे रहा है। यहां 89,635 ने पंजीकरण कराया और 10,433 लोगों को रोजगार मिला।
कोरोना संक्रमण काल में सबसे ज्यादा प्रभाव मजदूरों और रोजमर्रा का काम करने वाले कुशल कारीगरों पर पड़ रहा था। संक्रमण काल में बाहर से सूबे में आए ऐसे कुशल प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए सेवामित्र एप को सक्रिय किया गया। सरकार की मंशा के अनुरूप कुशल श्रमिकों को तलाश कर विविध विभागों में काम के अवसर उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य था। प्रवासी मजदूरों को जिला उद्योग केंद्र, पंचायती राज, कौशल विकास, मनरेगा, आईटीआई, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों को रोजगार मुहैया कराया गया।

फिर शुरू हुआ पंजीकरण
सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर कोई भी कुशल प्रवासी मजदूर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकता है। पंजीयन के दौरान जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारियां भी ऑनलाइन वेबसाइट पर मिल जाएंगी। सेवामित्र एप की खास बात यह है कि इसमें अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। ऐसे में युवा से लेकर बुजुर्ग तक इसमें अपना पंजीयन करा सकते हैं। 65 तरह के रोजगार इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, बाइक रिपेयर मिस्त्री, कारपेंटर, ब्यूटीशियन, फोटोग्राफर, टीवी मैकेनिक, कार मिस्त्री, कंप्यूटर मिस्त्री, मोबाइल मिस्त्री, पंप रिपेयर, इंजन मैकेनिक, शीट मेटल जैसे 65 तरह के कौशल वाले कामगारों का पंजीयन किया जाएगा। सभी 65 विधाओं की जानकारी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट से ली जा सकती है।
मंडल भर का आंकड़ा
जनपद पंजीकृत श्रमिक रोजगार मिला
गोरखपुर 1184662 491166
देवरिया 75111 20576
कुशीनगर 62286 29133
महाराजगंज 89635 10433
कुल 345494 109258
सेवायोजन सहायक निदेशक अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि सेवा मित्र एप के माध्यम से गोरखपुर मंडल के एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को कोविड काल में घर के समीप कार्य दिलाया गया है। एप पर दोबारा पंजीकरण शुरू कराया गया है। इच्छुक शख्स को सेवायोजन की वेबसाइट पर एप का लिंक मिल जाएगा।