{"_id":"5f57a6c48ebc3e37b87bc5f5","slug":"online-employment-fair-organized-by-regional-employment-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में नौकरियों की भरमार, यहां आज ही करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में नौकरियों की भरमार, यहां आज ही करें आवेदन
Tue, 08 Sep 2020 09:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
गोरखपुर क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चार कंपनियां युवाओं को कोरोना संकट के दौर में नौकरी के अवसर मुहैया कराएंगी। इच्छुक युवा sewayojan.up.nic.in पर 11 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदनों की स्क्रीनिंग करने के बाद विभाग की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें संबंधित कंपनियों के पास भेज दिया जाएगा। कंपनियों की ओर वीडियो कॉल या फोन से युवाओं का साक्षात्कार लेकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले से जुड़ी समस्त जानकारी वेबसाइट पर मौजूद है।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑनलाइन आवेदन ही होगा स्वीकार
सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बारहवीं निर्धारित की गई है। आयु 18-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी और पद के मुताबिक चुने गए अभ्यर्थियों को 8500-12500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनी और पद
रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनी और पद
- कंपनी पद
- विनुथना फर्टिलाइजर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव
- कल्याणी सोलर पावर मल्टी टास्किंग
- कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनी
- एक्जेंट एक्वा मल्टी टास्किंग