फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online application last date 21 june for self-employment website in gorakhpur

बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 21 जून तक यहां कर सकते हैं आवेदन

Fri, 12 Jun 2020 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Online application last date 21 june for self-employment website in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

स्वरोजगार के बारे में यदि सोच रहे हैं तो उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन 21 जून तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार करने के इच्छुक बेरोजगार व्यक्तियों, परंपरागत कारीगरों तथा प्रवासी कामगारों को राष्ट्रीयकृत बैंकों से वित्तपोषित कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने वालों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एनपी मौर्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को योजना के अंतर्गत बैंकों से लोन मिलेगा उनमें से सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थी को 25% तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को 35% एकमुश्त सशर्त अनुदान दिया जाएगा। साथ ही तीन से पांच वर्षों तक बैंकों की ओर से दिए गए ऋण पर ब्याज की अदायगी विभाग के माध्यम से उद्यमियों के पक्ष में बैंकों को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर करें आवेदन

kviconline.gov.in/pmegpeportal (KVIB चयन करें) तथा http://cmegp.data-center.co.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट और मांगे गए कागजात की छायाप्रतियों को संलग्न कर 22 जून तक विकास भवन स्थित जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।
 
विस्तृत जानकारी के लिए यहां करें संपर्क  
विस्तृत जानकारी कार्यालय में जाकर ले सकते हैं। इसके अलावा 0551-2201570 तथा मोबाइल नंबर 9839450978, 9839189335 पर भी फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed