{"_id":"60e9fc6a8ebc3e9e92248dbe","slug":"online-admission-entrance-exam-date-gorakhpur-city-news-gkp4013833144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई की गई
विज्ञापन
एमएमएमयूटी: दाखिले के लिए 15 तक करें ऑनलाइन आवेदन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक किए जा सकेंगे।
बीटेक प्रथम वर्ष एवं पीएचडी को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बीफार्मा, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी एवं एमटेक में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। 15 जुलाई को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फीस छात्र जमा कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को 17 से 20 जुलाई के बीच आवेदन में गलतियां ठीक करने का मौका मिलेगा। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि अलग से घोषित की जाएगी। बता दें कि सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से केवल पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार, 2021-22 सत्र के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस स्कोर की मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल, सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा एवं गेट स्कोर के आधार पर एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि जेईई मेंस तथा यूपीसीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी। ब्यूरो