{"_id":"622336fe888e9a4d5940272c","slug":"one-student-killed-two-injured-after-being-hit-by-pickup","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, दो घायल
Sat, 05 Mar 2022 03:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Mar 2022 03:40 PM IST
सार
थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप कब्जे में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के इकरा इंटर कॉलेज के पास शनिवार को अनियंत्रित पिकअप ने की चपेट में आने से स्कूल जा रहे तीन छात्र घायल हो गए। इसके अलावा एक व्यक्ति भी पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। इस घटना में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लोटन की तरफ से पिकअप तेज गति से आ रही थी। पिकअप अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसके बाद साइकिल से स्कूल जा रहे तीन छात्रों को रौद दिया। इस हादसे में लबदहा गांव के रहने वाले वजीउल्लाह (14) की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
फरहान (14) और अब्दुल गंभीर (15) रूप से घायल हो गए। इनके साथ ही पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार बबलू शर्मा (25) को भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप कब्जे में हैं।
विज्ञापन