फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One more village will be included in Gorakhpur Municipal Corporation area

गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में शामिल होगा एक और गांव, लोगों ने पोर्टल पर मुख्यमंत्री से किया था निवेदन

Wed, 14 Oct 2020 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 04:07 PM IST
सार

  • संझाई क्षेत्र के लोगों ने पोर्टल पर मुख्यमंत्री से किया था निवेदन
  • निगम ने प्रस्ताव तैयार कर कमिश्नर के माध्यम से शासन को भेजा
  • नगर निगम में शामिल होने वाले गांवों की संख्या 32 हो गई 

विज्ञापन
One more village will be included in Gorakhpur Municipal Corporation area
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नगर निगम सीमा क्षेत्र में एक और गांव संझाई शामिल होगा। इस संबंध में नगर निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार करके कमिश्नर के मार्फत शासन को भेज दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम में शामिल होने वाले गांवों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम सीमाक्षेत्र के विकास के क्रम में 31 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसको शासन से भी मंजूरी मिल चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर तक ये सभी गांव पूरी तरह से नगर निगम का हिस्सा बन जाएंगे। वहीं, मोहरीपुर के पास स्थित गांव संझाई भी नगर निगम में शामिल होने जा रहा है।
विज्ञापन


इस गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर गांव को नगर निगम में शामिल करने के लिए अभियान चलाया था। इसके बाद शासन से इस गांव को नगर निगम में शामिल करने संबंधी औचित्य परीक्षण कराया गया। जिसके आधार पर इस गांव को नगर निगम में शामिल होने के लायक माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल होने वाले 31 गांव

सिक्टौर तप्पा हवेली, रानीडीहा, खोराबार उर्फ सूबा बाजार, जंगल सिकरी उर्फ खोराबार, भरवलिया बुजुर्ग, कजाकपुर, बड़गो, मनहट, गायघाट बुजुर्ग, पथरा, रानीबाघ, गायघाट बुजुर्ग, सेमरा देवी प्रसाद, गुलरिहा, मुडिला उर्फ मुंडेरा, मिर्जापुर तप्पा खुटहन, करमहा उर्फ कम्हरिया, जंगल तिकोनिया नंबर एक, जंगल बहादुर अली, नुरुद्दीन चक, चकरा सेयम, रामपुर तप्पा हवेली, सेंदुली बेंदुली, कठवतिया उर्फ कठउर, पिपरा तप्पा हवेली, झरवा, हरसेवकपुर नंबर दो, लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा, उमरपुर तप्पा खुटहन, जंगल हकीम नंबर दो।
 
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि संझाई गांव को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव कमिश्नर के माध्यम से शासन को भेजा गया है।
 
गांवों के डिनोटिफिकेशन का इंतजार
शासन से 31 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक इन गांवों को नगर निगम में शामिल करने के लिए डिनोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है। इसका इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद इन गांवों की विकास संबंधी योजना तैयार की जाएगी। साथ ही इनके लिए अलग वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए परिसीमन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed