{"_id":"6291b7357eca9f217e428272","slug":"one-killed-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Accident: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Accident: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
Sat, 28 May 2022 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 May 2022 11:16 AM IST
सार
गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं, घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव और चौरीचौरा इलाके में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक, बांसगांव के तियर चौराहे पर शुक्रवार की शाम पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान डांडी रावत निवासी शत्रुघभन गौड़ (26) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, शत्रुघभन अपनी बाइक से कौड़ीराम जा रहे थे। तियर चौराहे के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पेड़ से टकरा गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के मिलन चौराहे पर शुक्रवार की शाम विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने कार में ठोकर मार दी। जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। कार सवार दो लोगों को सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है। घायलों की पहचान बस्ती जनपद के गौर इलाके के इटवा बहरा निवासी कुलदीप सिंह, सत्यपाल सिंह, उनकी पत्नी और बेटे-बेटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन