फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one killed five injured including police in clash on Gorakhpur-Nepal border

गोरखपुर-नेपाल सीमा पर हुई झड़प में एक की मौत, पुलिस कर्मी सहित पांच घायल

Fri, 12 Jun 2020 04:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
one killed five injured including police in clash on Gorakhpur-Nepal border
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

भारत से नेपाल में प्रवेश करने के दौरान सशस्त्र पुलिस और भारतीय नागरिक के बीच शुक्रवार सुबह झड़प हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सर्लाही स्थित नेपाल भारत सीमा में हुआ है।  हुआ है ।

विज्ञापन


सशस्त्र पुलिस के प्रवक्ता प्रवीण कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना में भारतीय पक्ष से 2 लोग और सशस्त्र प्रहरी के 3 लोग घायल हुए हैं। घायल एक भारतीय नागरिक को पैर और दुसरे के हाथ मे गोली लगी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सशस्त्र पुलिस के हथियार छीनने वाले भारत सीतामढ़ी लालबंदी के 45 वर्षीय लगन राम को हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार भारत से आए करीब 25 लोगों के समूह ने संग्रामपुर स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट में विवाद किया था। उन लोगों को वापस भेजने के कुछ देर ही बाद करीब 100 लोगों का समूह आकर विवाद करने लगा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सर्लाही के प्रमुख जिला अधिकारी मोहन बहादुर जीसी ने भारत से तस्करी करने आए लोगों का सशस्त्र पुलिस से झड़प होने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें-
गोरखनाथ मंदिर से निकल सकता है भारत-नेपाल सीमा विवाद का रास्ता, ये है बड़ी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed