फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One killed and one injured in Road accident at Saint kabir nagar

परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गए थे बीकॉम दो छात्र, नहीं पता बीच सड़क पर मिलेगी ऐसी मौत

Sat, 29 Feb 2020 07:00 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
One killed and one injured in Road accident at Saint kabir nagar
सड़क हादसे में घायल शिवा चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर के खलीलाबाद - धनघटा मार्ग पर बनियाबारी के पास शनिवार को हुए हादसे में बाइक सवार एक परीक्षार्थी की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा परीक्षार्थी घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय अरुण पुत्र स्व. राजेंद्र और महाराजगंज जनपद के थाना परसा मलिक क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी 19 वर्षीय शिवा चौधरी पुत्र त्रिलोकी चौधरी खलीलाबाद के एक महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र थे। शनिवार को दोनों प्रवेश पत्र लेने महाविद्यालय आए थे।
विज्ञापन


दोनों एक ही बाइक से बनियारी की ओर गए थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर 108 नंबर की एबुलेंस पहुंच गई और लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने घायल परीक्षार्थी अरुण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घायल शिवा चौधरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। करीब एक घंटे तक एबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। बाद में डॉक्टरों ने प्रयास करके एबुलेंस की व्यवस्था की और घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इधर सूचना पर मृतक परीक्षार्थी अरुण के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।


चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट हरिकेश भारती ने बताया कि दोनों परीक्षार्थी एक ही बाइक पर सवार बताए गए। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ और दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में परीक्षार्थी अरुण की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल परीक्षार्थी शिवा मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed