फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one killed after Explosion in junk shop at siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: कबाड़ की दुकान में हुआ विस्फोट, एक की मौत

Fri, 02 Apr 2021 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Apr 2021 10:14 AM IST
सार

  • जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर देर रात हुआ हादसा

विज्ञापन
one killed after Explosion in junk shop at siddharth nagar
siddharthnagar news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में देर रात अचानक विस्फोट हो गया। इससे मकान जमींदोज हो गया। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर रात में ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की मगर विस्फोट कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जोगिया पुलिस के मुताबिक, पुरानी नौगढ़ निवासी वीरेंद्र नाम का युवक नादेपार चौराहे पर कबाड़ की दुकान खोला हुआ था। देर रात खाना बनाने के बाद वह अपने साथी राजमंत्र मिठाई लाल (25) निवासी जोगिया नादेपार कोतवाली के साथ खाना खाकर सोया हुआ था। इसी बीच धमाकों के साथ मकान भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन


विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें राजमंत्र मिठाई लाल की मौत हो गई। वहीं वीरेंद्र का इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जोगिया पंकज कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद रात में ही गए थे। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विस्फोट का कारण अभी तक जांच में बैटरी इनवर्टर की फटने से बताई जा रही है। हालांकि अभी भी जांच जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed