{"_id":"5f3b9f5f8ebc3ea005514218","slug":"one-died-and-many-injured-due-to-road-accident-in-siddharthnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में पिकअप और टैंपो की हुई टक्कर, एक की मौत, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में पिकअप और टैंपो की हुई टक्कर, एक की मौत, आठ जख्मी
Tue, 18 Aug 2020 02:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़- बांसी मार्ग पर स्थित सनई पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरी टैंपो को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गांव निवासी उमेश (25) टैंपो चलाता है। वह रोज की तरह से मंगलवार सुबह टैंपो लेकर निकला था, उसके साथ पड़ोस में रहने वाले ईनल (30) भी चला था। वह रास्ते में सवारियों को उठाता हुआ नौगढ़ आ रहा था। अभी बांसी- नौगढ़ मार्ग पर स्थित सनई पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने आकर पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादस में टैंपो में सवार चिल्हिया थाना क्षेत्र में सेमरियांव गांव निवासी अबूबकर (25) पुत्र इसहाक की मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रही राजकुमारी (30) पत्नी रामबेलास, मीरा (30) पत्नी अरविंद, सरोज (27) पत्नी डब्लू और उसकी ढ़ाई वर्षीय पुत्री विद्या जख्मी हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों को भेजा गया अस्पताल
अचेत अवस्था में पड़ी एक घायल महिला के बैग से मिले एटीएम कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान रंजिता (30) निवासी टिकुर थाना खेसरहा के रूप में की गई है। उसके साथ एक तीन वर्ष का बच्चा भी जख्मी हुआ है। इसमें दो बच्चों और चालक उमेश को छोड़कर सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही सदर थाने के दरोगा चंदन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी जिला अस्पताल पहुंचाया, उनके पर्स से मिले पता और मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम में मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप चालक पुलिस हिरासत में हैं।