फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One died and many got corona positive in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत, 18 नए मिले पॉजिटिव

Tue, 18 Aug 2020 06:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Aug 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
One died and many got corona positive in sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

संतकबीरनगर में मंगलवार को कोरोना संक्रमित वृद्ध की बस्ती के कैली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि सेमरियावां सीएचसी में तैनात तीन कर्मी समेत 18 लोग कारोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 35 लोग स्वस्थ्य हुए। अब तक 1600 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले कोरोना संक्रमित वृद्ध की मंगलवार को कैली अस्पताल में मौत हो गई। 15 अगस्त को वृद्ध की तबीयत बिगड़ी थी तो वह जिला अस्पताल लाया गया था। जांच में वह पॉजिटिव मिला था। उसी दिन उसे बस्ती के कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


वृद्ध का अंतिम संस्कार कोविड के प्रोटोकाल के अनुसार होगा। वहीं मंगलवार को 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें सीएचसी सेमरियावा में तैनात तीन कर्मी पॉजिटिव मिले है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नौ, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो, बेलहर कला क्षेत्र में पांच और हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 35 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1600 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 256 लोग एक्टिव है। 1327 लोग ठीक हो चुके है। 795 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1953 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed