{"_id":"5f732fd38ebc3e9bf228c3ba","slug":"one-died-and-30-new-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में संक्रमित महिला की मौत, दो तहसील कर्मी समेत 30 नए मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में संक्रमित महिला की मौत, दो तहसील कर्मी समेत 30 नए मिले कोरोना पॉजिटिव
Tue, 29 Sep 2020 06:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर जिले में बघौली ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में सोमवार की शाम मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में दो तहसील कर्मी समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग ठीक हुए है।
विज्ञापन
इसके अलावा 1784 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2580 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बघौली क्षेत्र के एक गांव के 65 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने के कारण तीन दिन पूर्व परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया था। जहां कोरोना जांच पॉजिटिव आया। सोमवार की शाम महिला का निधन हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेंहदावल तहसील के दो कर्मी समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में आठ, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली बाजार ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर क्षेत्र में 13, सेमरियावां क्षेत्र में दो और अन्य जिले के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2580 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 181 लोग एक्टिव है। 2362 लोग ठीक हो चुके है। 1784 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3120 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।