फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died and 30 new corona positive got in Maharajganj

महराजगंज में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 30 नए मिले संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 06:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
one died and 30 new corona positive got in Maharajganj
Corona testing - फोटो : PTI
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिले में अब कोरोना के कुल मामले 5028 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामले 3931 हैं। अबतक कुल 1025 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में होम आइसोलेशन में 3200 मरीज हैं। अब तक 72 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि अब तक 103282 सैंपल की जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को फरेंदा 7, सिसवां 4, महराजगंज 2, निचलौल 3, पनियरा 3, घुघुली 2, परतावल 2, लक्ष्मीपुर 1, मिठौरा 1, नौतनवां 1, अन्य स्थानों पर 4 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के सभी लोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर न जाए। दो गज की दुरी व मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील 24 घंटे के लिए सील
तहसील के नायब तहसीलदार के कोविड-19 जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। यह जानकारी एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने देते हुए बताया कि तहसील को पुन: बृहस्पतिवार की सुबह नियत समय से खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर मंगलवार की शाम को तहसील के मुख्य गेट को सील कर दिया गया। तहसील परिसर एवं कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed