{"_id":"6188f9f53544902caf2ba1a5","slug":"one-died-after-car-rammed-into-truck-parked-on-kushinagar-forelane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: फोरलेन पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: फोरलेन पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत
Mon, 08 Nov 2021 03:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:50 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीम सिंह के शव को कब्जे लिया और अन्य तीन घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दुर्गेश यादव व अमित चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे के पास रविवार की रात खड़े एक ट्रक में पीछे से एक कार आकर टकरा गई। इससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य तीन घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। वहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस चौराहे पर रविवार की देर रात फोरलेन के किनारे एक ट्रक खड़ा था। उसी समय तेज गति से आ रहे कारसवार युवक फोरलेन पर खड़ी ट्रक के पीछे से घुस गए। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार बसडीला खुर्द थाना पटहेरवा निवासी भीम सिंह (24) मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कारसवार दुर्गेश यादव (25) निवासी हतवा थाना पटहेरवा, अमित चौधरी (33) निवासी बसडीला खुर्द, विकास सिंह (28) ग्राम हरदिया थाना पटहेरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीम सिंह के शव को कब्जे लिया और अन्य तीन घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दुर्गेश यादव व अमित चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।