{"_id":"5f2d532fde93c829243f5d54","slug":"one-death-and-many-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में संक्रमित शख्स की कैली में हुई मौत, दारोगा समेत 33 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में संक्रमित शख्स की कैली में हुई मौत, दारोगा समेत 33 मिले पॉजिटिव
Fri, 07 Aug 2020 06:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकबीरनगर में गुरुवार की रात में बस्ती कैली में भर्ती एक संक्रमित शख्स की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दारोगा समेत 33 लोग पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 56 लोग ठीक हुए है। अब तक 1256 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 13 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सांथा क्षेत्र का एक शख्स लखनऊ में कोरोना की जांच कराया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लखनऊ से शख्स घर लौटा तो उसकी तबीयत बिगड गई। 17 जुुलाई को शख्स जिला अस्पताल आया था,जहां उसे बस्ती के कैली अस्पताल रेफर किया गया था, जहां गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें दुधारा थाने में तैनात एक दरोगा शामिल है। दुधारा क्षेत्र में 21 लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें 17 लोग रजापुर सरैया गांव के निवासी है। दो लोग दरियाबाद और एक गौरिया सुहावन गांव का निवासी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में आठ लोग पॉजिटिव मिले है। इसमें मगहर के रानीबाजार के तीन और खलीलाबाद शहर के पांच लोग शामिल है। मेंहदावल क्षेत्र के चार लोग पॉजिटिव मिले है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1256 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। 13 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 370 लोग एक्टिव है। जबकि 873 लोग ठीक हो चुके है। 148 जगह कंटेंमेंट जोन बनाया गया है।