{"_id":"60153b7cc7c7cb3bd4062e6b","slug":"one-dead-and-two-injured-in-road-accident-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
Sat, 30 Jan 2021 04:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
मृतक अमन यादव। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-बैकुंठपुर मार्ग पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशमौनी गांव के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पुलिया से टकरा गई। जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी देर रात परिजनों को हुई तो मृतक के घर पर कोहराम मच गया। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रोहित को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू कॉलोनी मोहल्ला के संत विनोबा पीजी कॉलेज के समीप के रहने वाले अमन यादव (23) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र यादव, रोहित यादव (25) पुत्र चंद्र बहादुर यादव निवासी रामगुलाम टोला थाना सदर कोतवाली और अखिलेश यादव उर्फ गोलू (25) राम आशीष यादव निवासी भीमपुर गौरा थाना रामपुर कारखाना दोस्त थे।
विज्ञापन
अखिलेश न्यू कालोनी मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढाई करते हैं। अमन दोनों दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने की बात घर पर कह कर भटनी गया था।क्रिकेट खेलने के बाद वही भोजन करके तीनों दोस्त देर रात को वापस घर आ रहे थे। अभी कुशमौनी गांव के समीप ही पहुंचे थे कि घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग में टकरा गई। इसमें अमन की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर का इकलौता कमाने वाला था अमन
रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रोहित की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। अमन की मौत से घर में कोहराम मच गया।
अमन यादव तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था, दूसरे नंबर का भाई आकाश यादव आईटीआई का छात्र है। तीसरे नंबर की बहन रोली इस साल बीए तृतीय वर्ष में है। दस साल पूर्व ही उसके पिता का निधन हो गया है, उसके बाद से घर की जिम्मेदारी उसके कंधे पर आ गई।
वह शहर के एक दुकान पर रहकर मार्केटिंग का कार्य करता था, घर की जिम्मेदारी का निर्वहन करता था। खबर मिलते ही अमन कि मां नीलू का रो-रोकर बुरा हाल है, वही उसकी बहन रोली और भाई आकाश रो-रोकर कह रहे थे कि हमारा देखभाल कौन करेगा, हमारा सहारा ही भगवान ने हमसे छीन लिया।