{"_id":"606ef5fb8ebc3e8d3b47f45b","slug":"one-dead-and-four-injured-after-road-accident-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिया से नीचे गिरा वाहन, चालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिया से नीचे गिरा वाहन, चालक की मौत, चार घायल
Thu, 08 Apr 2021 05:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:54 PM IST
सार
- स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ वाहन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैम्पियरगंज जंगल में स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में चार पहिया वाहन पुलिया से नीचे गिर गया। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी भेज गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नौतनवां थाना क्षेत्र निवासी बनारसी लाल चार पहिया वाहन से अपने परिवार के साथ किसी काम के सिलसिले में गोरखपुर गए थे। यहां से बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे वापस घर लौट रहे थे। अभी कैम्पियरगंज जंगल में पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पुलिया से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
इस घटना के दौरान कार चालक मोहम्मद हुसैन (38) निवासी बनरसिहा कला पुरंदरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। कार में अन्य सवार बनारसी लाल (75), रामवृक्ष (55), अनिता देवी (50) व मनीषा (18) निवासी नौतनवां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस सबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।