फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three dead and 53 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमित की मौत, 53 नए मिले पॉजिटिव

Wed, 04 Nov 2020 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
three dead and 53 new corona positive got in Gorakhpur
Corona - फोटो : PTI

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या दो दिनों बाद अचानक 50 के पार 53 पहुंच गई है। जबकि लगातार दो दिनों से केवल 25-25 मरीज ही मिल रहे थे। इस बीच 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


इनमें दो गोरखपुर और एक सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 19155 पहुंच गया है। इनमें 18265 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या 306 पहुंच गई है। एक्टिव केस एक हजार से कम 584 रह गए हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। शहर में 18 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में चार, कोतवाली, रामगढ़ताल, राजघाट, गोरखनाथ में एक-एक, कैंट आठ, तिवारीपुर में दो मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो लगातार तीसरे दिन शहर की अपेक्षा मरीजों की संख्या ज्यादा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में 28 नए मरीज मिले हैं। इनमें पिपरौली, कौड़ीराम, पिपराइच, खजनी में एक-एक, भटहट तीन, खोराबार पांच, चरगांवा 14, गगहा में तीन मरीज मिले हैं। मरीजों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच कराने गए 13 लोग शामिल हैं। यह अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

इनके अलावा सिद्धार्थ इन्क्लेव के एक ही परिवार के दो लोग, आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के दो लोग, सीएचसी पिपराइच का एक कर्मी संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या घट रही है। यह बेहद अच्छा है। लेकिन लोगों को अभी भी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

 

तीन की बीआरडी में मौत

करीब 10 दिन बाद 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें दो जिले के रहने वाले हैं। जबकि एक सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के शिवपुर की 60 वर्षीय महिला है। वहीं, जिले के गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत बुधवार की सुबह हुई है। जबकि शहर के रहने वाले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बुधवार को हुई है। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

तीन नाम हटाए गए
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मृतकों की संख्या में तीन लोग ऐसे थे, जिनके नाम पोर्टल पर दो बार अपलोड कर दिए गए थे। इसकी वजह से यह संख्या 309 पहुंच गई थी। जबकि मृतकों की संख्या 306 है। पोर्टल से उन नामों को हटा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed