{"_id":"5f8073691c44045aca1059ff","slug":"one-dead-and-39-new-corona-positive-got-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में कोरोना संक्रमण से एक मौत, पांच कैदियों सहित 39 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में कोरोना संक्रमण से एक मौत, पांच कैदियों सहित 39 नए पॉजिटिव
Fri, 09 Oct 2020 07:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Oct 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
corona in world
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 39 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। संक्रमण के कारण अब तक 75 लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3946 पहुंच गई है जबकि 67 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 3476 लोगों की निगेटिव आ चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 395 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने किया है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले से 136159 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 135282 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। 131336 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 877 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 165 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 81, हर्रैया में 57, भानपुर में 10 व रुधौली में 17 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।
डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार नजर बनाए हुए है। शासन के नीतियों के म़ुताबिक स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन की ओर से यह दिशा निर्देश जारी है कि यदि गंभीर, उम्रदराज, अथवा घर में अकेला कोई भी संक्रमित पाया जाता है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए।