फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One dead and 18 new corona positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में संक्रमित महिला की मौत, फार्मासिस्ट समेत 18 नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 10 Oct 2020 04:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
One dead and 18 new corona positive got in sant kabir nagar
corona - फोटो : पीटीआई

संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शुक्रवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में एक फार्मासिस्ट समेत 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 15 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2766 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि नाथनगर क्षेत्र के एक गांव के 65 वर्षीय महिला काफी दिन से बीमार थी। परिजन उसे एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। महिला की कोरोना जांच पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक सेमरियावां सीएचसी के एक फार्मासिस्ट समेत 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में आठ, बेलहर कला क्षेत्र के दो, बघौली क्षेत्र के दो, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 15 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2766 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 167 लोग एक्टिव है। 2559 लोग ठीक हो चुके है। 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3462 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed