फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the day of Vijayadashami, sages and saints applied tilak to Gorakshpeethadhishwar Yogi.

विजयदशमी 2024 : गोरक्षपीठाधीश्वर का पारंपरिक तिलकोत्सव हुआ संपन्न, संतों ने बारी-बारी लगाया तिलक

Sat, 12 Oct 2024 05:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 05:10 PM IST
सार

तिलकोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले पीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगलपाठ के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर  योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार उन्हें दंडवत प्रणाम किया। उसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
On the day of Vijayadashami, sages and saints applied tilak to Gorakshpeethadhishwar Yogi.
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाते गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयादशमी के पावन पर्व पर शनिवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर का पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर साधु-संतों ने गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर प्रणाम किया। पीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद प्रदान किया।

विज्ञापन

On the day of Vijayadashami, sages and saints applied tilak to Gorakshpeethadhishwar Yogi.
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ को तिलक लगाते गोरक्षपीठाधीश्वर योगी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम कर उनसे आशीष प्राप्त किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी को विजयदशमी की शुभकामना के साथ आशीर्वाद दिया। तिलकोत्सव में शामिल सभी लोगों को प्रसाद और प्रसाद स्वरूप ही मंदिर के शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जई के ज्वारे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

On the day of Vijayadashami, sages and saints applied tilak to Gorakshpeethadhishwar Yogi.
तिलक लगाते संत - फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले पीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगलपाठ के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर  योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार उन्हें दंडवत प्रणाम किया। उसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

On the day of Vijayadashami, sages and saints applied tilak to Gorakshpeethadhishwar Yogi.
संत को तिलक लगाते गोरक्षपीठाधीश्वर - फोटो : अमर उजाला
तिलकोत्सव में सीएम योगी से आशीर्वाद लेने वालों में कई जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में संतजन और गृहस्थ श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed