फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Saturday, the maximum temperature was recorded at 42.4 degrees Celsius and the minimum at 26.7 degrees Celsius.

Gorakhpur News: गोरखपुर रू 11 वर्षों में दूसरी बार अप्रैल में पारा 42 डिग्री के पार

Sun, 26 Apr 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
On Saturday, the maximum temperature was recorded at 42.4 degrees Celsius and the minimum at 26.7 degrees Celsius.
गोरखपुर। उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों की तरह ही गोरखपुर में भी लू का कहर जारी है। शनिवार को इस सत्र में पहली बार पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी पिछले दो दिनों में 4.9 डिग्री की वृद्धि हुई है। पिछले 11 वर्षो में दूसरी बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस वजह से दिन से लेकर रात तक लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। पिछले वर्ष 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। उससे पहले वर्ष 2015 में अधिकतम तापमान ने 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छुआ था। इस बार जिस तरह मौसम तेवर दिखा रहा है, उससे आगामी दो दिनों में तापमान स्थिर रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 23 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। 24 अप्रैल को यह बढ़कर 25.6 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया था। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन और लू जारी रहने के आसार, उसके बाद बारिश
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। 27 अप्रैल से पश्चिमी यूपी से बारिश की शुरुआत होगी। 28 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। उसके बाद मई के शुरुआती कुछ दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट रह सकती है।





अप्रैल में 11 वर्षों में कभी नहीं पड़ी इतनी गर्मी
मौसम विभाग के पास मौजूद 11 वर्षों के रिकॉर्ड के मुताबिक, अप्रैल में लगातार कभी इतने दिनों तक गर्मी नहीं पड़ी। शनिवार को लगातार आठवें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 18 और 19 अप्रैल को 40 डिग्री से अधिक, 20 से 24 अप्रैल तक 41 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था। शनिवार को तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंच गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए माना जा रहा है कि कम से कम दो दिन ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed