फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Saturday, maximum temperature was recorded at 40.7 degrees Celsius in Gorakhpur

Gorakhpur News: पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा...अभी और सताएगी गर्मी- ये दिन था सीजन का सबके गर्म

Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
सार

शनिवार को सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान दिखने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता रहा। इस दौरान दोपहर में चली लू के कारण सड़कों पर तुलनात्मक रूप से भीड़ कम दिखी। बताया जा रहा है कि राजस्थान के ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं। यह उसी का असर है। चार दिन बाद हवा का रुख बदलने के आसार हैं।

विज्ञापन
On Saturday, maximum temperature was recorded at 40.7 degrees Celsius in Gorakhpur
धूप में ओढ़नी का सहारा लेकर निकलती छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। ये इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में लू के थपेड़ों ने बाहर निकले लोगों को बेहाल कर दिया। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। अगले तीन-चार दिन में तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान दिखने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता रहा। इस दौरान दोपहर में चली लू के कारण सड़कों पर तुलनात्मक रूप से भीड़ कम दिखी। बताया जा रहा है कि राजस्थान के ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं। यह उसी का असर है। चार दिन बाद हवा का रुख बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। आर्द्रता अधिकतम 81 और न्यूनतम 20 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम गर्म बना रहेगा। इस दौरान तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। चार दिन बाद हवा की गति में परिवर्तन आएगा। फिलहाल राजस्थान के ऊपर से गर्म हवाएं चल रही हैं। उसी के असर के कारण लू चल रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल में अधिकतम 41.3 डिग्री तक पहुंचता है तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गोरखपुर में अप्रैल में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। अप्रैल में अधिकतम तापमान औसतन 37.4 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहता है।

पिछले वर्ष 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वह पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक था। वर्तमान माहौल को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान उस स्तर के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed