फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   old woman dies after house collapses in kushinagar

कुशीनगर: पुराना मकान गिरा, वृद्ध महिला की मौत, परिवार के तीन लोग घायल

Sat, 22 May 2021 07:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 May 2021 07:30 PM IST
सार

तीन दिन की बारिश में मकान की हालत हो गई थी खराब, तहसीलदार और नगर पालिका अध्यक्ष ने परिवार को ढांढस बधाया

 

विज्ञापन
old woman dies after house collapses in kushinagar
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले में शनिवार को नगरपालिका के वार्ड नंबर-14 रामपुर महारथ में एक पुराना मकान गिर गया। मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर महारथ के रहने वाले गुलाब सिंह का परिवार मिट्टी और ईंट से बने पुराने मकान में रहता है। तीन दिन पहले हुई बारिश के कारण मकान की स्थिति काफी खराब हो गई थी, लेकिन परिवार के लोगों को उसी में रहने की विवशता थी।
विज्ञापन


शनिवार को करीब 12 बजे मकान भर भराकर गिर गया। जिस समय घटना हुई परिवार के लोग मकान में ही थे। मकान गिरता देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मदद कर लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान गुलाब सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सतधामा की मौत हो गई, जबकि गुलाब सिंह, शालू और सृष्टि गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर तहसीलदार सुकर्मा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयप्रकाश पाठक और नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा मौके पर पहुंचे तथा परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed