{"_id":"636616b7c46e5a1c5511857f","slug":"old-students-from-all-over-the-world-gathered-in-mmmut-alumni-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एमएमएमयूटी के एलुमिनाई मीट में देश-दुनिया से जुटें पुरातन छात्र, कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एमएमएमयूटी के एलुमिनाई मीट में देश-दुनिया से जुटें पुरातन छात्र, कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sat, 05 Nov 2022 01:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:24 PM IST
सार
एलुमिनाई मीट में पहले दिन पांच नवंबर को पुरातन छात्रों का कुलपति के साथ बहुउद्देशीय हाल में गाजे-बाजे के साथ प्रवेश होगा। इसी क्रम में पुरातन छात्रों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहली बार दो दिवसीय एलुमिनाई शनिवार से शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे से हुआ। इस आयोजन में देश-दुनिया से पुरातन छात्र जुटे हैं।
विज्ञापन
एलुमिनाई मीट में वर्ष 1970, 71, 72 (गोल्डन जुबली बैच), वर्ष 1995, 1996, 1997 (सिल्वर जुबली बैच) और डिकेड बैच (2010, 2011, एवं 2012) के करीब 250 पूर्व छात्र शामिल हुए हैं। शुक्रवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने आयोजन समिति को लेकर गठित समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और जरूर निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम विश्वविद्यालय के बहुद्देशीय सभागार में आयोजित होंगे। एलुमिनाई मीट के दौरान विश्वविद्यालय अपना एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल ‘वावे’ लॉन्च करेगा। इस पोर्टल के जरिये 25000 से अधिक एलुमिनाई विश्वविद्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
मीट के दौरान होंगे ये कार्यक्रम
एलुमिनाई मीट में पहले दिन पांच नवंबर को पुरातन छात्रों का कुलपति के साथ बहुउद्देशीय हाल में गाजे-बाजे के साथ प्रवेश होगा। इसी क्रम में पुरातन छात्रों का सम्मान किया जाएगा। शाम को एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा होगी और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन पूर्व व वर्तमान छात्रों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद पुरातन छात्र अपने-अपने विभागों का भ्रमण करेंगे।