फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old stock getting exhausted in Gorakhpur market and price of onion will increase

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडी में खत्म हो रहा पुराना स्टॉक और बढ़ेगी प्याज की कीमत, जानिए अभी क्या है रेट

Mon, 30 Oct 2023 01:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

प्याज के थोक व्यापारी सोनू प्रजापति ने बताया कि पुराने प्याज का स्टॉक अब खत्म होने वाला है। ऐसे में मांग की तुलना में आवक कम है। यही वजह है कि प्याज के दाम में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
Old stock getting exhausted in Gorakhpur market and price of onion will increase
गोरखपुर में प्याज के बढ़े भाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्याज की कीमतें एक बार फिर आंसू निकालने को तैयार है। थोक मंडी में ही प्याज की कीमत 55 से 60 रुपये किलो है, जबकि फुटकर बाजार में 70 रुपये किलो प्याज बिक रहा है। सप्ताह भर में ही प्याज की कीमतों में 20 से 25 रुपये किलो तक उछाल आया है। कारोबारियों का कहना है कि पुराना प्याज स्टॉक में खत्म हो रहा है। नई फसल आने में एक से डेढ़ महीने लग जाएंगे। ऐसे में कीमतें अभी और बढ़ेंगी।
विज्ञापन


रविवार को महेवा थोक मंडी में प्याज 55 से 60 रुपये प्रति किलो बिका। जबकि, सप्ताह भर पहले कीमतें 40 से 45 रुपये किलो थी। लेकिन, पिछले सप्ताह से प्याज की आवक में अचानक गिरावट आ गई। आम दिनों में मंडी में प्याज की 10 से 12 गाड़ियों से 300 से 350 टन प्याज मंडी पहुंचता है। रविवार को तीन गाड़ियों में करीब 90 टन ही प्याज थोक मंडी में आया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में ऑनलाइन ठगी: सियासी दलों की हार-जीत के नाम पर लग रहे मोटे दांव, बच्चों को फंसा रहे जालसाज
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज के थोक व्यापारी सोनू प्रजापति ने बताया कि पुराने प्याज का स्टॉक अब खत्म होने वाला है। ऐसे में मांग की तुलना में आवक कम है। यही वजह है कि प्याज के दाम में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

नासिक मंडी में ही प्याज 45 से 50 रुपये किलो के बीच बिक रहा है। वहां से मंगाने में भाड़ा और अन्य खर्च अलग है। इसका असर स्थानीय मंडियों में पड़ा है। दिवाली तक दाम और बढ़ सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed