संतकबीरनगर में मृत बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव, अब कॉल डिटेल की मदद से हो रही इनकी तलाश
- बेटे, बहू और पत्नी समेत संपर्क में आए नौ लोग क्वारंटीन
- बुजुर्ग की मौत के बाद ही सतर्क हो गया था जिला प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के हैंसर बाजार निवासी एक 65 साल का मृत बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। प्रशासन ने आनन-फानन में नौ लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया। साथ ही मृतक की कॉल डिटेल के जरिए संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
हैंसर बाजार के रहने वाला मृतक मुंबई से चार दिन पूर्व ट्रक से चला था। मंगलवार को खलीलाबाद में ट्रक से उतरने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग कराने जाते दौरान ट्रांजिट सेंटर के गेट पर उनकी मौत हो गई थी। प्रशासन ने एहतियातन शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कोविड -19 के प्रोटोकाल के मुताबिक संपंन कराया था।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि मृतक का नमूना मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। बुधवार को रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। पुलिस की ओर से मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के जरिए संपर्क में आए लोग चिह्नित होंगे। वैसे उसके परिवार और संपर्क में आए नौ लोग क्वारंटीन करा दिए गए हैं और सभी का नमूना जांच मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।
बेटे के संपर्क में आया सब्जी विक्रेता भी क्वारंटीन
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के कॉल डिलेट से उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही हैं। साथ आए चिह्नित हुए लोगों से भी पूछताछ करके अन्य के बारे में पता करने की कोशिश हो रही है।
मंगलवार की देर शाम अंतिम संस्कार करके छोटा बेटा घर लौट रहा था। घर से 200 मीटर दूर पहुंचा ही था। उसी दौरान गांव के सब्जी विक्रेता बाइक से गुजरे तो रोककर उन्हीं की बाइक पर बैठक कर घर तक चला गया था। जिसकी वजह से सब्जी विक्रेता भी जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया।
खजनी के भी चार लोग थे ट्रक में
एसडीएम प्रमोद कुमार और एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि ट्रक में कितनी संख्या में लोग मृतक के साथ मुंबई से चले थे और कहां-कहां के थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रक चालक कहां का था और वर्तमान में कहां पर है, यह भी अभी तक पता नहीं चला है।
वैसे जानकारी मिली है कि मृतक के साथ क्षेत्र के जिगिना के तीन और बरपरवा गांव का एक युवक साथ में आया था। फिलहाल मृतक के परिवार के चार सदस्य, सब्जी विक्रेता और जिगिना के तीन और बरपरवा के युवक को क्वारंटीन कराया गया है। संपर्क में आने वाले अन्य जिले के जो भी लोग होंगे, वहां के प्रशासन को सूचना भेजवाई जाएगी।