फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   old man contacted family through Facebook after missing from Hyderabad arrived in Gorakhpur

हैदराबाद से भटक कर गोरखपुर आ गया बुजुर्ग, परिवार से मिलाने में फेसबुक बना हथियार

Wed, 18 Mar 2020 06:52 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Mar 2020 06:52 PM IST
सार

  • तीन युवाओं की इंसानियत से भटके बुजुर्ग का परिवार से हुआ संपर्क
  • हैदराबाद से खोराबार आ गए बुजुर्ग की तीनों ने घर रखकर की खातिरदारी
  • फेसबुक के जरिए तस्वीर पोस्ट की, जिसके वायरल होने से परिवार को मिली जानकारी
  • परिवार के लोग बुजुर्ग को ले जाने दो दिन आ जाएंगे

विज्ञापन
old man contacted family through Facebook after missing from Hyderabad arrived in Gorakhpur
इन तीन युवाओं ने बुजुर्ग को फेसबुक के जरिए परिवार से मिलाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद से भटक कर खोराबार आए बुजुर्ग फिर से अपने परिवार के बीच होंगे। यह संभव हो सका है तीन युवकों की इंसानियत की वजह से। तीनों युवकों में से विपिन ने बुजुर्ग की तेलगू भाषा को समझा। फिर तीनों ने उसके खाने और रहने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


उसके बाद फेसबुक के जरिए बुजुर्ग की तस्वीर और उससे संबंधित सूचना पोस्ट की, जो वायरल हो गई। उससे तीनों युवकों से बुजुर्ग के परिवार वालों ने संपर्क किया। उनकी कॉल आने के बाद बुजुर्ग को लेकर युवक खोराबार थाने पहुंचे। परिवार के लोगों ने दो दिन में आकर बुजुर्ग को ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन


रविवार को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे बुजुर्ग कैसे यहां पर आ गए, इस बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं है। सिर्फ इतना बता पाए कि रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद पैदल चलने लगे। भटक कर नौवा अव्वल स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे। उनकी बात को कोई समझ नहीं पा रहा था। उसी दुकान पर खोराबाद के विपिन, अंशू और दिलीप मिले। विपिन महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में कुछ समय रहे हैं। इस वजह से वह बुजुर्ग की बातों को कुछ-कुछ समझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग ने अपना नाम बीसाराम आगीरकार, उम्र 70 वर्ष के साथ ही अपने पुत्र का नाम बाबाराव आगीरकार बताया। हालांकि वह मोबाइल नंबर नहीं बता पा रहे थे। तीनों युवक बुजुर्ग को अपने गांव गौरी मंगलपुर लेकर गए। फेसबुक पर बुजुर्ग की तस्वीर पोस्ट की। उसके बाद बुजुर्ग के इलाके के विधायक के प्रतिनिधि ने फोटो देखकर पहचाना। उसके बाद बुजुर्ग के घरवालों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed