फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old lady Murder Police engaged in recovery of CCTV footage

बुजुर्ग हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज की रिकवरी में जुटी पुलिस, एक फोटो हाथ लगी

Mon, 11 Jul 2022 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 12:04 PM IST
सार

कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Old lady Murder Police engaged in recovery of CCTV footage
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के कैंट इलाके के मोहद्दीपुर के चारफाटक रोड स्थित एक झोपड़ी में रहने वाली कैलाशी देवी (80) की हत्या कर लूटपाट मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खबर है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी की फोटो हासिल कर ली है, लेकिन पुष्टि के लिए मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की रिकवरी की जा रही है। एक्सपर्ट की मदद से फुटेज हासिल होने के बाद जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पर्दाफाश का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बिछिया हनुमान मंदिर मल्लाह टोला निवासी कैलाशी देवी के पति रामशरण की पहले ही मौत हो चुकी है। कैलाशी मोहद्दीपुर में सड़क पर ही झोपड़ी डालकर रहती थीं। वह गुटखा-बिस्किट की छोटी दुकान चलाती थीं। साथ ही सामने स्थित दुर्गा मंदिर की रखवाली और साफ-सफाई भी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में मंदिर की चाबी उनके पास रहती थी। रोजाना सुबह की सैर पर जाने वाली महिलाएं अक्सर उन्हें उठाया करती थीं। शनिवार सुबह मोहल्ले की महिलाओं ने उन्हें मृत देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बहुत हद तक हत्यारों के करीब भी पहुंच गई है।


कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed